बंद करे

शिक्षा

स्कूल शिक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत सिवनी, केवलारी एवं बरघाट विकासखण्ड हैं जहाॅ कक्षा 1 से 12 तक स्कूल का संचालन एवं नियंत्रण का कार्य किया जाता है। विकासखण्ड स्तर पर बीईओ कार्यालय स्थापित हैं। विभाग द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जाता है। विभाग द्वारा 42 हायर सेकेण्डरी 59 हाईस्कूल, 320 माध्यमिक एवं 866 प्राथमिक शास.शालाओं का संचालन किया जा रहा है।

तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना सन् 1964 जुलाई माह में हुई थी | तकनिकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संस्था में चार डिप्लोमा पाठ्यक्रम सिविल इंजीनियरिंग , मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस संचालित है जिनमे प्रत्येक पाठ्यक्रम में प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट द्वारा 60+03 (टी.एफ.डब्लू)+06(इ.डब्लू.एस) एवं लेटरल एंट्री द्वारा 06 इस प्रकार कुल 75 सीट है |

कौशल विकास विभाग की विभिन्न संस्थाएं ( आईटीआई, कौशल विकास केंद्र ) जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर संचालित हैं जिसमे विभिन्न व्यवसायों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है| वर्तमान में जिला सिवनी में सिवनी, बरघाट, कुरई, लखनादौन, छपारा, घन्सोर, केवलारी में शासकीय आईटीआई संचालित हैं | इसके अतिरिक्त निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थाएं भी सिवनी जिले में संचालित हैं |