खनिज संसाधन
जिले में कार्यालय कलेक्टर के अधीन खनिज साधन विभाग संचालित होता है। खनिज विभाग के द्वारा जिले में उपलब्ध खनिजों से रायल्टी प्राप्त की जाती है, जिससे शासन को राजस्व की प्राप्ति होती है। सिवनी जिले में पत्थर (बेसाल्ट पत्थर) गौण खनिज के रूप में पाया जाता है। तहसील बरघाट, कुरई एवं केवलारी में कुछ स्थानों में नदियों में रेत पाई जाती है। खनिज ग्रेनाइट, डोलोमाईट एवं लेटेराइट तहसील कुरई में मुख्यतः पाये जाते है। इन खनिजों के द्वारा ही विभाग की ओर से जिले में राजस्व की प्राप्ति होती है। विभाग का प्रमुख्य कार्य खनिज राजस्व की अधिकतम वसूली करना तथा जिले में अधिक से अधिक खदानों का चिहांकन कर उससे नियमानुसार आवंटित किया जाना है। विभाग द्वारा सम्पूर्ण जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन तथा भण्डारण के प्रकरणों को दर्ज करना एवं नियमानुसार उनका निराकरण किया जाता है। जिले में स्वीकृत खनिपट्टे, उत्खनिपट्टे, नीलाम खदानों एवं भण्डारण अनुज्ञप्तियों का नियंत्रण पूर्वक संचालन किया जाना है।